रांची पंडरा गोलीकांड: घायल व्यक्ति ने कहा विजय ने जमीन विवाद में मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

  RANCHI: रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित ओटीसी मैदान के पास मंगलवार को भार्गव सिंह नामक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर...

 

RANCHI: रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित ओटीसी मैदान के पास मंगलवार को भार्गव सिंह नामक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया.घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विजय टेटे को महज आधे घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया.

भार्गव सिंह के बयान के अनुसार, यह हमला जमीन विवाद को लेकर किया गया.उन्होंने बताया कि रातू इलाके की एक जमीन को लेकर उनका और विजय टेटे के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था.इसी को लेकर विजय ने पहले फोन पर धमकी दी थी और फिर मौका पाकर गोली मार दी.

पुलिस के अनुसार, आरोपी विजय टेटे कांके के गांधीनगर क्षेत्र का रहने वाला है. मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.वहीं घायल भार्गव सिंह को बेहतर इलाज के लिए सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है.

इसे भी पढ़ें: रांची: पंडरा में अपराधियों ने भार्गव सिंह को मारी गोली

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *