रांची: पिठोरिया फायरिंग केस- एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे ने कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस को मिली 72 घंटे की रिमांड

Ranchi: पिठोरिया थाना क्षेत्र के कोकदोरो गांव में मंगलवार को हुई सनसनीखेज गोलीबारी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है....

Ranchi: पिठोरिया थाना क्षेत्र के कोकदोरो गांव में मंगलवार को हुई सनसनीखेज गोलीबारी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. इस मामले में पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त नुनु अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, मामले का एक अन्य मुख्य प्राथमिकी अभियुक्त अफसर अंसारी, जिसने शुक्रवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था, उसे पुलिस ने 72 घंटे की रिमांड पर लिया है. पुलिस अब रिमांड के दौरान अफसर अंसारी से कड़ाई से पूछताछ कर घटना की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास करेगी.

Also Read: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक में बुलाने के बाद भी नहीं पहुंचे श्रीराम EPC के अधिकारी, विभाग के अधिकारियों ने साधी चुप्पी

पुरानी रंजिश में फिर बहा खून, फिरोज अंसारी को मारी गोली

उल्लेखनीय है कि मंगलवार शाम को कोकदोरो गांव में पुरानी दुश्मनी एक बार फिर खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई. गांव के रहने वाले फिरोज अंसारी पर जानलेवा हमला करते हुए उन्हें गोली मार दी गई. गोली लगने से फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल भेजा गया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है.

2022 के मर्डर केस से जुड़े हैं तार

घटना के पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी देते हुए घायल फिरोज अंसारी के भाई जब्बार अंसारी ने बताया कि यह पूरा विवाद साल 2022 से चला आ रहा है. वर्ष 2022 में उनके नाबालिग भतीजे सकलेन अंसारी (पिता- अजीम अंसारी) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद से ही शोएब के माता-पिता और उनके परिवार के अन्य सदस्य डर और तनाव के कारण कांके थाना क्षेत्र के होचर गांव में रह रहे थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *