विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ. विजय सिंह गागराई ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Chakardharpur: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोपीनाथपुर पंचायत के लोदोडीह स्थित कल्याण अस्पताल परिसर में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय...

Chakardharpur: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोपीनाथपुर पंचायत के लोदोडीह स्थित कल्याण अस्पताल परिसर में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की.

पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षारोपण जरूरी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. गागराई ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं. पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए वृक्षारोपण बेहद आवश्यक है. उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को याद दिलाने का अवसर है.

ALSO READ : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक में बुलाने के बाद भी नहीं पहुंचे श्रीराम EPC के अधिकारी, विभाग के अधिकारियों ने साधी चुप्पी

हर व्यक्ति एक पौधा लगाने का ले संकल्प

उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है. साथ ही उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, जल संरक्षण करने और हरियाली बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया.

ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई.

ALSO READ : मरकच्चो का अम्रपाली आम बाजार में छाया, 32.85 क्विंटल की पहली बड़ी खेप कंपनी को भेजी गई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *