Click Here
Click Here

रांची: SSP के निर्देश पर पुलिस का एक्शन: एक साथ कई जगहों पर छापा, जुआरियों और नशेड़ियों में मचा हड़कंप, हिरासत में 280 व्यक्ति

रांची: राजधानी में बढ़ते अपराध और खुलेआम नशाखोरी के खिलाफ रांची पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी...

रांची: राजधानी में बढ़ते अपराध और खुलेआम नशाखोरी के खिलाफ रांची पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. एसएसपी राकेश रंजन के सख्त निर्देश पर सोमवार को रांची पुलिस की कई टीमों ने एक साथ हरमू जतरा मैदान और हरमू नदी के तटीय इलाकों में छापेमारी की. इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और असामाजिक तत्वों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखा गया.

कई थानों की पुलिस ने घेरा इलाका:

यह पूरी कार्रवाई अरगोड़ा, कोतवाली और सुखदेव नगर थाना प्रभारियों के संयुक्त नेतृत्व में अंजाम दी गई. पुलिस को सूचना मिली थी कि हरमू जतरा मैदान और नदी के किनारे काफी समय से नशेड़ियों और जुआरियों का जमावड़ा लग रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.।छापेमारी के दौरान पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। जैसे ही पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंची वहां ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे और नशा कर रहे लोग भागने लगे. पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मौके स 280 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। इन सभी को विभिन्न थानों में ले जाकर पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

मौके पर नष्ट की गई आपत्तिजनक सामग्री:

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने केवल लोगों को पकड़ा ही नहीं, बल्कि स्थल पर मौजूद गंदगी और अपराध की जड़ पर भी प्रहार किया. इस दौरान भारी मात्रा में ताश की गड्डियां और जुए से संबंधित अन्य सामान बरामद कर उन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *