रांची में होने वाले 135वें डूरंड कप के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे सीएम, मुख्यमंत्री को किया आमंत्रित

Ranchi: राजधानी रांची एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है. देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप...

Ranchi: राजधानी रांची एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है. देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के 135वें संस्करण का बिगुल बज चुका है. इसी सिलसिले में गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक छवि रंजन, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-23 आईबीजी मेजर जनरल सज्जन सिंह मान, डूरंड कप के नोडल अधिकारी कर्नल हेम चंद्रा तथा सहायक नोडल अधिकारी मेजर आनंद प्रकाश ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से औपचारिक शिष्टाचार मुलाकात की. अधिकारियों और सैन्य प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को आगामी 26 जुलाई से शुरू हो रहे 135वें डूरंड कप-2026 के उद्घाटन समारोह एवं उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. मुख्यमंत्री ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के आयोजन पर खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दीं.

Also Read: कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए शिक्षा मंत्री इस्तीफे नहीं देंगे तब तक आंदोलन चलाने की भरी हुंकार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *