सभी थानों को मिले नए मोटरसाइकिल, गश्ती में आएगी तेजी, अपराध नियंत्रण में मदद

Pakur: जिले के सभी थानों को कुल 18 नए अपाची मोटरसाइकिल उपलब्ध कराए गए हैं. इन मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित...

Pakur: जिले के सभी थानों को कुल 18 नए अपाची मोटरसाइकिल उपलब्ध कराए गए हैं. इन मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित थानों के लिए रवाना किया गया.

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया रवाना

पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से सांसद विजय हांसदा, विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी, उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर सभी बाइक को अलग अलग थानों के लिए रवाना किया.

Also Read: पाकुड़ में 9 अपराधियों पर निगरानी प्रक्रिया शुरू, पुलिस की बढ़ी सख्ती

गश्ती व्यवस्था होगी मजबूत

बताया गया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा पाकुड़ जिले को कुल 18 नए बाइक की सौगात मिली है. इन वाहनों के माध्यम से पुलिस अधिक मुस्तैदी के साथ गश्ती कर सकेगी, जिससे अपराध नियंत्रण में भी सुविधा होगी.

अपराध नियंत्रण में मिलेगी मदद

नई मोटरसाइकिल मिलने से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी. इससे दूरदराज के क्षेत्रों में भी समय पर पहुंचना आसान होगा और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने में सहायता मिलेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *