Ranchi: बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेदकर की 135वीं जयंती पर मंगलवार को राज्यपाल संतोष गंगवार व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डोरंडा स्थित अंबेदकर चौक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम के साथ विधायक कल्पना सोरेन और राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने भी माल्यार्पण किया. मौके पर रांची डीसी व एसएसपी भी उपस्थित थे.
राज्यपाल संतोष गंगवार ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ अंबेदकर ने भारत के संविधान का निर्माण किया. वे सदा लोगों के दिलों में रहेंगे.
पूरे देश को गर्व है : सीएम
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज हम बाबा साहब की 135वीं जयंती मना रहे हैं. आज हम एक लोकतांत्रिक भारत में रहते हैं. इसमें कहीं न कहीं बाबा साहब का योगदान है. ये योगदान किसी से न छिपा है न छिपेगा. पूरी दुनिया उनके योगदान को सलाम करता है. हमें बाबा साहब जैसे सपूत पर गर्व है. पूरे देश को उनपर गर्व है. हम सदैव उनके इस योगदान को याद करते रहेंगे.
