SARAIKELA: टाटा-रांची मुख्य राज्य मार्ग एनएच-33 पर चौका थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
घायलों को एमजीएम अस्पताल भेजा गया
घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेजा गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
हादसे के कारणों की जांच जारी
मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार हादसे की वजह हो सकती है. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य करा दिया गया है. घायलों की स्थिति पर अस्पताल से अपडेट का इंतजार है.
ALSO READ: संविधान की शक्ति से सशक्त होगा वंचित समाज, बाबा साहेब की जयंती पर सीएम हेमंत सोरेन का नमन
