Ranchi : राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क किनारे खड़ी तीन गाड़ियों में अचानक आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते तीनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए. इस घटना के बाद से स्थानीय इलाके में हड़कंप मच गया. हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और एक बड़ा नुकसान होने से टल गया.

घुमकड़िया भवन के पास हुई घटना
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना पुरानी रांची स्थित घुमकड़िया भवन के पास की है. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक तीनों वाहन बुरी तरह जल चुके थे.
ALSO READ : उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यवाहक दौर का अंत, राजीव कृष्ण बने स्थायी DGP, UPSC के नियमों के तहत हुआ चयन
