Click Here
Click Here

रांची: जोन्हा फॉल में डूबने से जल संसाधन विभाग के इंजीनियर की मौत

Ranchi: राजधानी रांची के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोन्हा फॉल से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. शनिवार को जल संसाधन विभाग...

Ranchi: राजधानी रांची के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोन्हा फॉल से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. शनिवार को जल संसाधन विभाग में कार्यरत 28 वर्षीय जूनियर इंजीनियर अर्णब मुंडा की नदी में डूबने से मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह वीकेंड पर अपने दोस्तों के साथ घूमने गए थे. इस घटना के बाद से अर्णब के परिवार और जल संसाधन विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है.

देर शाम नहाने के दौरान हुआ हादसा:

जानकारी के अनुसार, अर्णब मुंडा अपने दोस्तों के साथ जोन्हा फॉल की खूबसूरती का आनंद लेने पहुंचे थे. घूमते-घूमते देर शाम को वे सभी फॉल के ऊपरी हिस्से में बह रही नदी के पास चले गए. इसी दौरान अर्णब नदी में स्नान करने के लिए उतरे. बहाव और गहराई का अंदाजा न मिल पाने के कारण वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. उनके दोस्तों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का गति अधिक होने के कारण वे असफल रहे.

add1

ग्रामीणों की मदद से निकाला गया शव:

घटना के तुरंत बाद अर्णब के दोस्तों ने शोर मचाकर स्थानीय लोगों को आवाज दी. चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और स्थानीय गोताखोर तुरंत मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से अर्णब को नदी से बाहर निकाला गया,हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया था.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *