Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: लांड़ुपदा पंचायत में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली, नशा मुक्त समाज के निर्माण पर जोर

Chaibasa: बंदगांव प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लांड़ुपदा में शनिवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई. इसमें स्कूली बच्चों,...

Chaibasa: बंदगांव प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लांड़ुपदा में शनिवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई. इसमें स्कूली बच्चों, महिलाओं एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. नशे के दुष्प्रभावों से लोगों को अवगत कराया गया तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया. रैली के बाद उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने एवं अपने परिवार तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली. मौके पर पंचायत के मुखिया कुश पूर्ति उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधा है. युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद एवं सकारात्मक गतिविधियों की ओर अग्रसर होना चाहिए. मुखिया ने ग्रामीणों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को जन-आंदोलन का रूप दें तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें. कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: पेशाब करने के बहाने उतरा और छीन ली थानेदार की पिस्टल! हाजत से भागे सैफ अंसारी के दुस्साहस और एनकाउंटर की पढ़े पूरी कहानी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *