रांची: स्कूटी सवार युवती से मोबाइल की छिनतई, पीछा कर बदमाशों से वापस लिया फोन

Ranchi: धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित एटीएस मुख्यालय के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी चला रही वर्षा कुमारी के हाथ से...

PHONE SNATCHING

Ranchi: धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित एटीएस मुख्यालय के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी चला रही वर्षा कुमारी के हाथ से मोबाइल छीन लिया. घटना 22 जुलाई को दोपहर करीब 12:15 बजे की है.

पीछा कर वापस लिया मोबाइल

मोबाइल छिनने के बाद वर्षा कुमारी ने हिम्मत नहीं हारी और स्कूटी से बदमाशों का पीछा करती हुई शहीद मैदान के पास पहुंच गई. मछली मार्केट के सामने जाम में फंसे बदमाशों से उसने अपना मोबाइल मांगा, लेकिन उन्होंने देने से इनकार कर दिया. जिसके बाद युवती ने स्थानीय लोगों की मदद से बदमाशों की जेब से मोबाइल निकालकर वापस ले लिया.

Also Read: मेला में महिला का पर्स चोरी करते रंगेहाथ युवक पकड़ाया, पुलिस ने भेजा जेल

पुलिस को देख भागे बदमाश

इसी दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस को देखते ही दोनों बदमाश बाइक छोड़कर शालीमार बाजार की ओर पैदल फरार हो गए. जिस GIXER बाइक का इस्तेमाल किया गया था, उसके नंबर प्लेट पर स्टिकर लगा था और उस पर JH01-FV-1310 अंकित था.

FIR दर्ज

धुर्वा डैम साइड निवासी वर्षा कुमारी ने धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने बताया कि छिनतई के दौरान वह गिरते-गिरते बची. फिलहाल पुलिस बाइक के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *