RBI शुरू करेगा प्लास्टिक नोटों का ट्रायल, 10 और 20 रुपये के 100-100 करोड़ नोट होंगे जारी

Newswave Desk: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही देश में प्लास्टिक (पॉलीमर) नोटों का ट्रायल शुरू करेगा. लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री...

plastic notes
RBI to launch trial of plastic notes

Newswave Desk: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही देश में प्लास्टिक (पॉलीमर) नोटों का ट्रायल शुरू करेगा. लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि ट्रायल के तहत 10 रुपये और 20 रुपये के 100-100 करोड़ नोट जारी किए जाएंगे. इन नोटों की कुल कीमत 3,000 करोड़ रुपये होगी. सरकार ने RBI के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. ट्रायल सफल रहने पर भविष्य में इन मूल्यवर्ग के पॉलीमर नोट नियमित रूप से जारी किए जा सकते हैं.

इन 5 शहरों में होगा ट्रायल

RBI सबसे पहले कोच्चि, मैसूर, जयपुर, शिमला और भुवनेश्वर में इन नोटों का ट्रायल करेगा. इन शहरों को अलग-अलग मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर चुना गया है, ताकि यह देखा जा सके कि पॉलीमर नोट हर तरह के मौसम में कितने टिकाऊ रहते हैं.

प्लास्टिक नोट क्यों हैं खास?

पॉलीमर नोट सामान्य कागज के नोटों की तुलना में ज्यादा मजबूत होते हैं. ये पानी और पसीने से जल्दी खराब नहीं होते, आसानी से फटते नहीं हैं, इन पर गंदगी भी कम जमती है और इनकी उम्र भी ज्यादा होती है. सरकार ने साफ किया है कि फिलहाल कागज के नोट बंद करने की कोई योजना नहीं है. यह सिर्फ 3,000 करोड़ रुपये का एक पायलट प्रोजेक्ट है. ट्रायल और लोगों के फीडबैक के आधार पर ही आगे कोई फैसला लिया जाएगा.

गौरतलब है कि पहली बार आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि हुई है कि 10 और 20 रुपये के नोट इस ट्रायल का हिस्सा होंगे. इससे पहले RBI की सहायक कंपनी भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड (BRBNMPL) ने पॉलीमर नोट छापने के लिए ग्लोबल टेंडर भी जारी किया था.

ALSO READ: झारखंड के छात्रों की छात्रवृत्ति राशि बढ़ाने के लिए CM हेमंत सोरेन ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा- केंद्र से भेजा जाने वाला बजट बेहद निराशाजनक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *