NewsWave Desk : छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अलग अलग राज्यों में कार्यक्रम कर रहे है. इसी क्रम में उत्तराखंड दौरे के दौरान उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में 152 पेपर लीक के मामले सामने आयें. जिसमें किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसका मतलब है कि जीरो कार्रवाई. वहीं, इन पेपर लीक से 7.5 करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ. इसमें परिवार वालों को जो परेशानी हुई इसका कोई आंकलन नहीं है. और न ही कोई भरपाई. ये भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था है. जिसे जड़ से बदलना होगा. जानकारी हो कि छात्रों की गूंज कार्यक्रम कांग्रेस की ओर से लगातार हो रहे पेपर लीक के खिलाफ चलाया जा रहा है. जिसमें नेता प्रतिपक्ष अलग-अलग राज्यों में युवाओं को संबोधित कर रहे है. इसके साथ ही युवाओं को एकजुट किया जा रहा है.
भारत में पेपर लीक आम बात हो गयी है
वहीं, देहरादून में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत में पेपर लीक आम बात हो गयी है. पिछले कुछ समय में लगभग हर परीक्षा के पेपर लीक हो रहे है. जो काफी चिंता का विषय है. अब छात्रों के सामने दो दरवाजे हैं और उनके दो अलग-अलग रास्ते है. पहला रास्ता ईमानदारी और कड़ी मेहनत का है और दूसरा रास्ता पेपर लीक का है. हालांकि इस दौरान उन्होंने सिर्फ शिक्षा व्यवस्था पर ही बात की. न ही केंद्र सरकार पर हमला किया और न ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर.
