Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

तेतुलिया लैंड स्कैम-विमल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बेल

Ranchi: बोकारो के चर्चित तेतुलिया मौजा वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद बिक्री करने के आरोपी राजवीर कंस्ट्रक्शन के विमल अग्रवाल...

Ranchi:  बोकारो के चर्चित तेतुलिया मौजा वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद बिक्री करने के आरोपी राजवीर कंस्ट्रक्शन के विमल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने मंगलवार को विमल अग्रवाल को जमानत की सुविधा प्रदान कर दी है. हाईकोर्ट के न्यायधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट में विमल अग्रवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. उसकी ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा और अविनाश अखौरी ने बहस की.

विमल को CID की टीम ने पिछले वर्ष किया था गिरफ्तार 

विमल अग्रवाल को हाईकोर्ट ने 25-25 हजार के दो निजी मुचलके जमा करने और सीआईडी की जांच में सहयोग करने की शर्त पर बेल दी है. विमल को CID की टीम ने पिछले वर्ष गिरफ्तार किया था. जिसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में है. सीआईडी इस मामले में इजहार हुसैन,अख्तर हुसैन एवं राजवीर कंस्ट्रक्श के निदेशक पुनीत अग्रवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

ALSO READ: 7 साल से लापता बच्ची के मामले में HC की दो टूक, कहा कुछ ठोस नहीं तो, मामला CBI को दिया जाएगा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *