बदला मौसम, अगले तीन दिनों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तामपान में आएगी गिरावट, 11 मई तक आंधी-पानी की संभावना

Ranchi : झारखंड में मौसम हर पल रंग बदलता नजर आ रहा है. बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है. मौसम...

Ranchi : झारखंड में मौसम हर पल रंग बदलता नजर आ रहा है. बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार 11 मई तक आंधी-पानी के साथ गर्जन की संभावना है. मंगलवार को गुमला, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो और धनबाद में गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है. बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है. हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती हैं.
तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार राज्यभर में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. इसके बाद इसके अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है. पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिकत तापमान डालटनगंज में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के कांके में 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे अधिक बारिश बोकारो के तेनुघाट में 82.2 मिलीमीटर दर्ज की गई.

11 मई तक आंधी-पानी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 11 मई तक राज्य में आंधी-पानी की संभावना है. छह से नौ मई तक राज्यभर में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का संभावना है. राज्यभर में आंशिक रूप से बादल भी छाये रहेंगें.

ALSO READ : NewsWave Expose: झारखंड के सरकारी हॉस्पिटल में बेड 15 हजार, मरीज न के बराबर, सीएचसी में 5610 बेड, पर मरीज सिर्फ 27, निजी अस्पताल मार रहे मौके पर चौका

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *