झारखंड में दो और भाकपा माओवादी नक्सलियों के खिलाफ इनाम घोषित

Ranchi : झारखंड में सक्रिय दो भाकपा माओवादी नक्सलियों पर इनाम घोषित किया गया है. जिनमें एक के ऊपर दस लाख और...

Ranchi : झारखंड में सक्रिय दो भाकपा माओवादी नक्सलियों पर इनाम घोषित किया गया है. जिनमें एक के ऊपर दस लाख और दूसरे नक्सली के ऊपर दो लाख का इनाम घोषित किया गया है. जिसमें खूंटी जिला के अड़की का रहने वाला चंदन लोहरा के ऊपर दस लाख और चाईबासा जिले के सोनुवा की रहने वाली रिसिव उर्फ ऊषा के ऊपर दो लाख रूपये का इनाम घोषित किया गया है. इन दोनों नक्सलियों के ऊपर इनाम घोषित किए जाने के बाद झारखंड में इनामी नक्सलियों और उग्रवादियों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है. जिनमें एक करोड़ से लेकर एक लाख रूपये तक के इनामी नक्सली शामिल है.

झारखंड में बचे है 33 इनामी नक्सली

  • एक करोड़ का इनामी : मिसिर बेसरा और असीम मंडल
  • 25 लाख का इनामी : अजय महतो और ब्रजेश गंझू.
  • 15 लाख का इनामी : मेहनत, संजय महतो, सचिन, नितेश यादव, रवींद्र गंझू और मदन महतो.
  • 10 लाख का इनामी : आरिफ, मनोहर गंझू, गोदराय यादव, सलूका कायम, पुष्पा महतो, चंदन लोहरा और नयनतारा
  • 5 लाख का इनामी : अनिल तुरी, सुखलाल बिरजिया, समीर महतो, पंकज कोरवा, बिरेन सिंह, राजू भुईया, रामदेव लोहरा और मीणा.
  • दो लाख का इनामी : मालती मुर्मू, सोनाराम, बलराम लोहरा और  रिसिव उर्फ ऊषा
  • एक लाख का इनामी : बासु पूर्ति, सैमुअल बुढ़, कोदामुनी कोड़ा और चोगो पूर्ति.

 

ALSO READ : कांग्रेसः तो क्या प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष अपने दिल्ली दौरे पर करेंगे पार्टी अध्यक्ष खड़गे से JMM की शिकायत? 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *