सिद्धार्थ शंकर दास बने DVC के नए मेंबर-सेक्रेटरी,ऊर्जा मंत्रालय ने जारी किया आदेश

Bokaro: केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय ने NTPC के महाप्रबंधक (एचआर-यूनिफाइड सर्विसेज एंड इंडस्ट्रियल रिलेशंस) सिद्धार्थ शंकर दास को DVC (दामोदर वैली...

Bokaro: केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय ने NTPC के महाप्रबंधक (एचआर-यूनिफाइड सर्विसेज एंड इंडस्ट्रियल रिलेशंस) सिद्धार्थ शंकर दास को DVC (दामोदर वैली कॉरपोरेशन) का नया सदस्य-सचिव नियुक्त किया है. इस संबंध में ऊर्जा मंत्रालय ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है.

मंत्रालय ने बताया कि नियुक्ति से जुड़ी विस्तृत शर्ते

ऊर्जा मंत्रालय के उप सचिव (थर्मल) जे. मिश्रा के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति के आधार पर की गई है. दास का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष, सेवानिवृत्ति की आयु प्राप्त करने तक अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा. यह नियुक्ति दामोदर वैली कॉरपोरेशन एक्ट, 1948 की धारा 4(1) के तहत केंद्र सरकार की शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है. मंत्रालय ने बताया कि नियुक्ति से जुड़ी विस्तृत शर्ते अलग से जारी की जाएंगी.

अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया

NTPC में मानव संसाधन और औद्योगिक संबंधों के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाले सिद्धार्थ शंकर दास को औद्योगिक प्रबंधन और कार्मिक नीतियों का विशेषज्ञ माना जाता है. माना जा रहा है कि उनके अनुभव से DVC के पावर प्लांटों, आधारभूत परियोजनाओं और श्रमिक संगठनों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी. गौरतलब है कि पूर्व सदस्य-सचिव डॉ. जॉन मथाई के यूपी बिजली बोर्ड जाने के बाद यह पद रिक्त था. तब से DVC के मेंबर टेक्निकल एस.के. पांडा को सदस्य-सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था.

ALSO READ: भारतीय पुरुषों की क्यों निकलती है तोंद? विदेशी लोग क्यों दिखते हैं ज्यादा फिट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *