Click Here
Click Here
Click Here

Ayushman Card है? ऐसे चेक करें कौन-से अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज

Newswave Desk: अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है और आप यह जानना चाहते हैं कि किस अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा...

Ayushman Card
Ayushman Card है? ऐसे चेक करें कौन-से अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज

Newswave Desk: अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है और आप यह जानना चाहते हैं कि किस अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी, तो अब यह काम घर बैठे ऑनलाइन किया जा सकता है. आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत देशभर के हजारों सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध है.

इन अस्पतालों की सूची ऑनलाइन आसानी से देखी जा सकती है. आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है. इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है.

ऑनलाइन ऐसे चेक करें आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पताल

आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकृत (Empanelled) अस्पतालों की सूची देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें.

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट खोलें.
  • वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद ‘Find Hospital’ विकल्प पर क्लिक करें.
  • इसके बाद खुलने वाले पेज पर राज्य, जिला, अस्पताल का प्रकार (सरकारी या निजी) और जरूरत के अनुसार मेडिकल स्पेशलिटी का चयन करें.
  • अब स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें.
  • सभी जानकारी भरने के बाद ‘Search’ बटन पर क्लिक करें.

तुरंत मिल जाएगी अस्पतालों की पूरी जानकारी

सर्च करते ही आपके जिले में आयुष्मान भारत योजना से जुड़े सभी अस्पतालों की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी. इस लिस्ट में अस्पताल का नाम, पता, संपर्क नंबर और वहां उपलब्ध मेडिकल सुविधाओं की जानकारी भी मिलेगी. इससे आप इलाज के लिए आसानी से सही अस्पताल का चयन कर सकते हैं.

ALSO READ: Google ने बदली बैकअप पॉलिसी, Android यूजर्स पर पड़ेगा सीधा असर

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *