Sahibganj: ज्वेलरी शॉप से लाखों रुपए की सोना-चांदी के आभूषण चोरी मामले में आरोपी का सत्यापन करने महाराष्ट्र पुलिस राधानगर पहुंची. पुलिस सूत्रों के अनुसार बीते 30 मार्च को महाराष्ट्र के पुणे शहर स्थित हड़पसर के एक ज्वेलरी शॉप से अज्ञात चोरों ने शटर काटकर सोना-चांदी के गहने, सिक्का, मूर्तियां, कंगन सहित अन्य आभूषण उड़ा लिए थे. ज्वेलरी शॉप के मालिक संदीप परशुराम ने हड़पसर थाना में मामला दर्ज कराया था. मामले में हड़पसर थाना पुलिस ने हड़पसर थाना में कांड संख्या 248/26 दर्ज कर किया था.
यह भी पढ़ें : बिजली संकट और महंगे बिलों पर BJP का प्रदर्शन, 17 अप्रैल को विभाग का घेराव
महाराष्ट्र के पुणे से उड़ाए गए थे ज्वेलरी
हड़पसर थाना पुलिस ने शॉप से लगे सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी यंत्र के माध्यम से जानकारी जुटाकर घटना में संलिप्त आरोपी का सत्यापन करने राधानगर पहुंची. राधानगर पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के गोलढाब चुआर सहित अन्य क्षेत्रों में सत्यापन किया. सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र पुलिस गुरुवार शाम को वापस लौट गई.
यह भी पढ़ें : जाम छलका सरकार का, रिकॉर्ड टूटा जनता का, झारखंड में राजस्व की नशीली रफ्तार तेज, 4013.53 करोड़ का राजस्व बटोरा
