सरायकेला : खरसावां में BLBC की बैठक, बैंकिंग सेवाओं का विस्तार व स्वरोजगार से जुड़े आवेदनों के तुरंत निष्पादन पर जोर

Saraikela: खरसावां में आज एलडीएम वरुण चौधरी की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति (BLBC) की बैठक हुई. मौके पर खरसावां के...

Saraikela: खरसावां में आज एलडीएम वरुण चौधरी की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति (BLBC) की बैठक हुई. मौके पर खरसावां के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान मांझी भी मौजूद थे. बैठक में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, आमजन को बेहतर एवं सुलभ सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन पर विस्तृत चर्चा की गई. एलडीएम ने सभी बैंक शाखाओं को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देते हुए पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं सुनिश्चित करें. बैठक में रोजगार एवं स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करते हुए पात्र लाभुकों को लाभान्वित करने पर विशेष बल दिया गया. साथ ही, अधिक से अधिक लोगों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए सभी बैंक प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

यह भी पढ़ें : कैबिनेट का फैसलाः अनाधिकृत रुप से निर्मित आवास होंगे नियमित, अवैध माइनिंग पर लगाया जाएगा लगाम

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर

किसानों को सुलभ ऋण उपलब्ध कराने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत लाभ सुनिश्चित करने तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत पारंपरिक कारीगरों को जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया. इसके अतिरिक्त, विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं बीमा योजनाओं से अधिकाधिक लोगों को आच्छादित करने, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि समन्वय स्थापित करते हुए आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें. बैठक में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें : झारखंड: आईपीएस अधिकारियों के वेतनमान में वृद्धि, गृह विभाग ने जारी किया अधिसूचना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *