Saraikela: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी और सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन विभागों द्वारा आवश्यक अनुरक्षण कार्य के लिए 06 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक एक सप्ताह का संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम चलेगा. इसके कारण कई कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन किया गया है. मंडल रेल प्रबंधक आद्रा द्वारा अनुमोदित इस ब्लॉक के दौरान कुल 5 मेमू ट्रेनें विभिन्न तिथियों पर रद्द रहेंगी.
रद्द की गई ट्रेनें:
- 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू – 06, 08, 09, 10 एवं 12 जुलाई 2026
- 68090/68089 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू – 07, 10 एवं 12 जुलाई 2026
- 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू – 06 एवं 09 जुलाई 2026
- 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू – 06 एवं 09 जुलाई 2026
- 68056 टाटानगर-आसनसोल मेमू – 08 एवं 11 जुलाई 2026
इसके अलावा 5 ट्रेनें आंशिक रूप से समाप्त या प्रारंभ होंगी
आंशिक समापन / आंशिक प्रारंभ

- 68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू – 07, 10 एवं 12 जुलाई को आद्रा में समाप्त/प्रारंभ होगी. इस दौरान आद्रा-आसनसोल-आद्रा खंड रद्द रहेगा.
- 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू – 08, 10 एवं 11 जुलाई को आद्रा में समाप्त/प्रारंभ होगी. इस दौरान आद्रा-पुरुलिया-आद्रा खंड रद्द रहेगा.
- 18116/18115 चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर मेमू – 07, 10 एवं 12 जुलाई को महुदा में समाप्त/प्रारंभ होगी. इस दौरान महुदा-गोमो-महुदा खंड रद्द रहेगा.
- 68060 आसनसोल-बाराभूम मेमू – 08 एवं 11 जुलाई को आद्रा से प्रारंभ होगी. इस दौरान आसनसोल-आद्रा खंड रद्द रहेगा.
- 68055 आसनसोल-टाटानगर मेमू – 08 एवं 11 जुलाई को आद्रा में समाप्त होगी. इस दौरान आद्रा-टाटानगर खंड रद्द रहेगा.
दो एक्सप्रेस ट्रेनों का समय भी बदला गया है
पुनर्निर्धारण
- 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस – 06, 09 एवं 10 जुलाई को खड़गपुर से 01 घंटा विलंब से प्रस्थान करेगी.
- 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस – 07 जुलाई को हटिया से 01 घंटा विलंब और 08 एवं 11 जुलाई को 02 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी. रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें. अनुरक्षण कार्य यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के सुचारू परिचालन के लिए किया जा रहा है.
AlsoRead:सरायकेला : रसुनिया गांव की सड़क चार साल बाद भी अधूरी, ग्रामीणों में नाराजगी


