Click Here
Click Here

सरायकेला: नीमडीह के तिल्ला में सिंचाई कुएं में रस्सी से लटका मिला महिला का शव, पहचान नहीं

Saraikela: जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत तिल्ला पंचायत के मौजा सिरका गांव में सोमवार को सनसनी फैल गई. यहां जय सिंह...

Saraikela: जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत तिल्ला पंचायत के मौजा सिरका गांव में सोमवार को सनसनी फैल गई. यहां जय सिंह के निजी सिंचाई कुएं में एक अज्ञात महिला का शव रस्सी से लटका हुआ मिला. शव कई दिनों पुराना बताया जा रहा है.

पोकलेन से निकाला गया शव

घटना की सूचना मिलने पर नीमडीह थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. पत्थर से बना कुआं काफी गहरा होने के कारण शव निकालने में परेशानी हुई. पुलिस ने पोकलेन और हाइड्रा मशीन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: रांची : खादगढ़ा बस स्टैंड से 4 किलो गांजा के साथ गिरिडीह का युवक गिरफ्तार, संबलपुर से रांची के रास्ते ले जा रहा था खेप

पहचान नहीं हो सकी, जांच जारी

मृतक महिला की अब तक पहचान नहीं हो पाई है. ग्रामीणों के अनुसार शव कई दिनों से कुएं के अंदर रस्सी से टंगा हुआ था. शव फूल चुका था, जिससे आशंका है कि मौत 3-4 दिन पहले हुई होगी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा.

पुलिस आसपास के गांवों में महिला की पहचान के लिए पूछताछ कर रही है. थाने में गुमशुदगी की दर्ज रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है. ग्रामीणों से अपील की गई है कि यदि किसी को महिला के बारे में जानकारी हो तो तुरंत नीमडीह थाना को सूचित करें. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *