झारखंड कैबिनेट: 15 प्रस्ताव पर लगी मुहर, राजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति, अरगोड़ा समेत 3 नए फ्लाईओवर को मिली मंजूरी

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई. इस महत्वपूर्ण बैठक में...

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई. इस महत्वपूर्ण बैठक में कुल 15 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है. सरकार ने इस बार अपना मुख्य ध्यान राजधानी रांची की यातायात व्यवस्था को सुधारने और शिक्षा प्रणाली के सुदृढ़ीकरण पर केंद्रित किया है.

रांची में फ्लाईओवर का जाल,अरगोड़ा को मिली बड़ी सौगात:

कैबिनेट ने राजधानी रांची में ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए तीन महत्वपूर्ण फ्लाईओवर परियोजनाओं को हरी झंडी दी है. अरगोड़ा चौक पर ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए 3.85 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण को मंजूरी दी गई है. इसके बनने से हरमू और कटहल मोड़ की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

डिबडीह ब्रिज से काव रेस्टोरेंट तक फ्लाईओवर:

कैबिनेट ने डिबडीह ब्रिज से शुरू होकर काव रेस्टोरेंट तक जाने वाले एक नए फ्लाईओवर के प्रस्ताव को पारित किया है. यह मार्ग मुख्य रेलवे स्टेशन और डोरंडा इलाके को जोड़ने के लिए जीवनरेखा साबित होगा.

करमटोली में फ्लाईओवर का होगा निर्माण:

शहर के व्यस्ततम इलाकों में शुमार करमटोली चौक के लिए भी फ्लाईओवर को मंजूरी दी गई है, जिससे जेल चौक और बरियातू रोड की कनेक्टिविटी बेहतर होगी.

शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा सुधार, स्टेट स्कूल स्टैंडर्ड्स ऑथोरिटी:

झारखंड में शिक्षा की गुणवत्ता और स्कूलों के प्रबंधन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए सरकार ने स्टेट स्कूल स्टैंडर्ड्स ऑथोरिटी (SSSA) के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर:

– पलामू में चार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोलेगी सरकार

– मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना और मुख्यमंत्री सेतु योजना के तहत योजनाओं को मंजूरी

– झारखंड शिक्षक पात्रता नियमावली को घटनोतर स्वीकृति

– वंशीधर नगर के नाम में आंशिक संशोधन

– अब वंशीधर नगर ऊंटारी होगा नाम

– मरांग गोमके परदेशीय छात्रवृत्ति योजना में छात्रों की संख्या बढ़कर 50 हुआ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *