Saraikela: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावां के सचिव तौसीफ मेराज के निर्देश पर शहीद निर्मल महतो विद्या मंदिर, महेशकुदर में योग जागरूकता एवं अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. एकल अभियान के सचिव अश्विनी प्रधान के नेतृत्व में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया. साथ ही योग के स्वास्थ्यवर्धक लाभों की जानकारी देकर संतुलित-स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया. इस अवसर पर मणिक लाल महतो, अश्विनी प्रधान, छिता हांसदा व्यास दीदी, मोतिका महतो, रेणुका महतो, हिमानी पात्र, जयंती महतो, रेखा महतो, विद्यासागर पाणिग्रही, अमरनाथ महतो, धीरेंद्र महतो, अभिजीत महतो, प्रदीप महतो सहित अनेक गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: News Wave Jharkhand की गूंज : 51 जोड़ों के जीवन में बिखरे खुशियों के रंग, सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल


