Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला : टाटा मोटर्स ड्यूटी जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, आक्रोशित लोगों ने किया जाम

Jamshedpur : परसूडीह थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में टाटा मोटर्स जा रहे 25 वर्षीय युवक की...

Jamshedpur : परसूडीह थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में टाटा मोटर्स जा रहे 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान चांदनी चौक निवासी सुमित मुंडा के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया. मिली जानकारी के अनुसार, सुमित मुंडा रोजाना की तरह सोमवार सुबह  बाइक से टाटा मोटर्स में ड्यूटी के लिए निकले थे. सलगाजूड़ी हनुमान मंदिर के पास पीछे से तेज गति से आ रहे एक हाईवा ने ओवरटेक करने का प्रयास किया. इसी दौरान सुमित की बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और वह हाईवा के पहिये की चपेट में आ गए. हादसा इतना भयावह था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

हाईवा चालक फरार, युवक की मौत पर भड़के परिजन

घटना के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. हालांकि, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को मौके पर ही रोक लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही परसूडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. युवक की मौत से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. लोगों का आरोप है कि संकरी सड़क पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. प्रदर्शनकारियों ने दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा तथा इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने की मांग की. पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास करते हुए आश्वासन दिया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल फरार चालक की तलाश जारी है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read : 12 लाख रुपये से कम आय होने पर भी क्यों लग रहा 20% टैक्स ? एक्सपर्ट ने समझाया पूरा मामला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *