Click Here
Click Here
Click Here

जेजे कॉलेज बचाओ अभियान को मिला छात्रों का समर्थन, डिग्री कॉलेजों की संबद्धता बदलने के फैसले का विरोध

Koderma: जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति, कोडरमा ने 16 जून को जेजे कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया. जेजे कॉलेज समेत कोडरमा जिले...

Koderma: जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति, कोडरमा ने 16 जून को जेजे कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया. जेजे कॉलेज समेत कोडरमा जिले के सभी डिग्री कॉलेज की संबद्धता विनोबा भावे विश्वविद्यालय से बनाये रखने की मांग को लेकर सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने मांगपत्र के समर्थन में हस्ताक्षर किए.

वीबीयू से संबद्धता बनाए रखने की उठी मांग

जे जे कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने सरकार से जेजे कॉलेज को वीबीयू से हटाकर जेसी बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह से संबद्ध करने के निर्णय को अविलंब वापस लेने की मांग की. छात्रों का कहना है कि इस निर्णय से उनके शैक्षणिक भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

जिलेभर में चल रहा है समर्थन जुटाने का अभियान

जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति लगातार जेजे कॉलेज और जिले के अन्य डिग्री कॉलेजों को बचाने के लिए अभियान चला रही है. समिति सत्तापक्ष और विपक्षी नेताओं के अलावा पंचायत प्रतिनिधियों को भी ज्ञापन सौंपकर छात्रों की मांग सरकार तक पहुंचाने और आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए समर्थन मांग रही है.

25 हजार छात्रों के भविष्य से जुड़ा है मामला

समिति के नेताओं ने कहा कि कोडरमा जिले के छात्रों के साथ अन्याय हुआ है और छात्रों में भारी आक्रोश है. उन्होंने दावा किया कि जिलेभर के अभिभावकों और पूर्व छात्रों का भी उन्हें लगातार समर्थन मिल रहा है. समिति का कहना है कि राजनीति से ऊपर उठकर लोग इस अभियान का समर्थन कर रहे हैं.

ALSO READ: कांग्रेस का भाजपा पर तंज, कहा- ‘विधायकों को कारावास की तरह क्यों रखा गया?’

10 हजार हस्ताक्षरों के साथ मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा मांगपत्र

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने कोडरमा जिले के करीब 25 हजार छात्रों के भविष्य से जुड़ा फैसला उनकी भावनाओं को जाने बिना लिया है. उन्होंने मांग की कि विश्वविद्यालय संशोधन बिल-2024 के तहत लिए गए निर्णय को छात्रहित में निरस्त किया जाए और जेजे कॉलेज सहित जिले के सभी डिग्री कॉलेजों को पूर्ववत व्यवस्था में रखा जाए.

समिति ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जिलेभर से 10 हजार छात्रों के हस्ताक्षर जुटाकर मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा जाएगा. साथ ही छात्रों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों से इस अभियान में सहयोग और समर्थन देने की अपील की गई है. हस्ताक्षर अभियान में समिति के अध्यक्ष महेश भारती, सचिव देवेंद्र कुमार, सह सचिव मो अलीशाद, मीडिया प्रभारी रवि पासवान, कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र कराटे समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं शामिल थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *