Click Here
Click Here
Click Here

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जयनगर और मरकच्चो में जागरूकता कार्यक्रम, दिलाई गई शपथ

Koderma: राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं विद्यालयों में निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता...

Koderma: राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं विद्यालयों में निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला तथा शपथ ग्रहण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

जयनगर में सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण

जयनगर परियोजना अंतर्गत प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार के नेतृत्व में निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की गई. साथ ही सेविकाओं को आंगनबाड़ी सेवाओं एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

मरकच्चो में शिक्षकों को दिलाई गई नशामुक्त समाज की शपथ

इसी क्रम में मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सभी प्रभारी शिक्षकों के साथ कार्यशाला आयोजित की गई तथा उन्हें नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई. कार्यशाला में शिक्षकों से विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के बीच जागरूकता गतिविधियां संचालित करने का आह्वान किया गया.

ALSO READ: जेजे कॉलेज बचाओ अभियान को मिला छात्रों का समर्थन, डिग्री कॉलेजों की संबद्धता बदलने के फैसले का विरोध

छात्राओं ने स्लोगन लेखन के जरिए दिया नशामुक्ति का संदेश

वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम के नेतृत्व में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सीएम एसओई सीडी गर्ल्स प्लस टू हाई स्कूल, झुमरी तिलैया में स्लोगन लेखन गतिविधि का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्राओं ने नशामुक्ति विषय पर विभिन्न प्रेरणादायक स्लोगन प्रस्तुत किए. इस अवसर पर सभी छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ भी दिलाई गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *