Pakora : रांची के हज हाउस में रविवार को फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी, रांची की ओर से फेलिसिटेशन, स्कॉलरशिप डिस्ट्रीब्यूशन कम करियर काउंसलिंग कार्यक्रम के तहत गाला अवार् समारोह-2026 का आयोजन किया गया. समारोह में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 500 छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया.
मेधावी छात्रा को मिला लैपटॉप
समारोह में पाकुड़ के समाजसेवी लुत्फल हक ने मेधावी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित किया. आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की मेधावी बच्ची को लैपटॉप देते हुए उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल दौर में शिक्षा और तकनीक एक-दूसरे से जुड़ चुके हैं. आर्थिक अभाव के कारण किसी प्रतिभावान बच्चे का सपना अधूरा नहीं रहना चाहिए. उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से ऐसे जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के लिए आगे आने की अपील की. कहा कि किसी बच्चे को सही समय पर सही संसाधन मिल जाए तो उसकी प्रतिभा को नई उड़ान मिल सकती है.
Also Read : जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : मंत्री योगेंद्र प्रसाद
