सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी और बैलट यूनिट हॉल समेत अन्य मानकों का लिया जायजा

  गुमला: गुमला के चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने किया.निरीक्षण के दौरान उपायुक्त...

 

गुमला: गुमला के चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने किया.निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं, सीसीटीवी और अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव की जांच की.

दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उन्होंने संपूर्ण परिसर काआवश्यक दिशा-निर्देश भ्रमण कर विद्युत व्यवस्था, बैलट यूनिट हॉल, अग्निशमन व्यवस्था, कमरों के सीलिंग, डबल लॉक की स्थिति एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारीगण भी मौजूद थे.

ALSO READ:जेपीएससी की ब्लंडर परीक्षा: 100 से अधिक गलतियां, महापुरुषों के नाम गलत, मरांडी बोले- सीटों का सौदा कर चुकी है सरकार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *