विधायक सुखराम उरांव के आवास में शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान

Chaibasa : बनमालीपुर स्थित विधायक सुखराम उरांव के आवास में शॉर्ट सर्किट से अचानक अफरा तफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार आवास...

Chaibasa : बनमालीपुर स्थित विधायक सुखराम उरांव के आवास में शॉर्ट सर्किट से अचानक अफरा तफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार आवास के बिजली पैनल बोर्ड से अचानक तेज चिंगारियां निकलने लगीं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शॉर्ट सर्किट इतना गंभीर था कि पैनल बोर्ड के अलावा कई विद्युत उपकरण और अन्य कीमती सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गए. प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. शॉर्ट सर्किट के बाद पूरे आवास की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई.

बिजली कर्मियों ने किया स्थिति नियंत्रित

घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे. कर्मचारियों ने काफी प्रयास के बाद स्थिति को नियंत्रित किया और आगे किसी बड़े हादसे की संभावना को टाल दिया. घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. फिलहाल क्षतिग्रस्त विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य जारी है. बिजली आपूर्ति बहाल होने तक आवास में अंधेरा छाया रहा. जिससे कई आवश्यक कार्य प्रभावित हुए. घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है.

 

ALSO READ : हजारीबाग : सांसद ने ली PVUNL परियोजना की जानकारी, अधिकारियों ने बताया अगले साल तक पूरा होगा तीसरे यूनिट का काम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *