Simdega: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश रविकांत प्रधान के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया गया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के कथित दोहरे रवैये और झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता के मुद्दे को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की उठाई मांग
सभा को संबोधित करते हुए राकेश रविकांत प्रधान ने कहा कि कांग्रेस एक ओर देशभर में परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की बात करती है, जबकि झारखंड में JPSC और JSSC-CGL जैसी भर्ती परीक्षाओं के परिणाम कट-ऑफ और प्राप्तांक सार्वजनिक किए बिना जारी किए गए. उन्होंने आरोप लगाया कि इससे युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय हुआ है.
कांग्रेस पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर ने कहा कि JPSC, उत्पाद सिपाही सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं को लेकर उठे गंभीर सवालों पर कांग्रेस की चुप्पी उसकी दोहरी नीति को उजागर करती है. उन्होंने राज्य सरकार से भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने और अभ्यर्थियों की मांगों पर जवाब देने की मांग की.
राहुल गांधी का पुतला दहन कर दर्ज कराया विरोध
कार्यक्रम के अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया. इस दौरान चंदन प्रसून, अनिरुद्ध सिंह, संजय शर्मा, रवि वर्मा, कृष्णा ठाकुर, संटू गुप्ता, विद्या बड़ाईक, निशा बड़ाईक, विनय बाघवार, आलोक श्रीवास्तव, सत्यनारायण प्रसाद, गजानंद बेसरा, सुभाष महतोर, रमेश कुमार, दिलीप साहू, घनश्याम केसरी, टिंकू अग्रवाल, सानू सागर शर्मा, सतीश पांडे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ALSO READ: जामताड़ा पुलिस की मुस्तैदी रंग लाई, लापता छात्र तेजस सकुशल मिला
