सिमडेगा : मालवाहक ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Simdega : जिला के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के जामपानी पुलिया के समीप रविवार को एक मालवाहक ट्रक में अचानक आग लग गई....

ठेठईटांगर थाना

Simdega : जिला के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के जामपानी पुलिया के समीप रविवार को एक मालवाहक ट्रक में अचानक आग लग गई. घटना में ट्रक का अधिकांश हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया. जबकि चालक ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जानकारी के अनुसार रायगढ़ निवासी चालक मनोज साहू ओड़िशा के सुंदरगढ़ से फ्लाई ऐश लेकर झारखंड के कुड़ू जा रहा था. इसी दौरान जामपानी पुलिया के पास चलते ट्रक से अचानक धुआं निकलने लगा. चालक ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत ट्रक रोक दिया और नीचे उतर गया. कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया.

दमकल की टीम ने आधे घंटे में बुझाया आग

देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा. जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही ठेठईटांगर थाना प्रभारी और प्रखंड प्रमुख घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी. दमकल की टीम मौके पर पहुंची और लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया. हालांकि तब तक ट्रक का करीब 90 प्रतिशत हिस्सा जलकर नष्ट हो चुका था. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है.

 

ALSO READ : पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव रहे संजीव लाल समेत झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों के दिन फिरे, संजीव लाल हुए निलंबन मुक्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *