सिमडेगा: खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

सिमडेगा: सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र में खनन विभाग ने अवैध बालू खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त...

सिमडेगा: सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र में खनन विभाग ने अवैध बालू खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. यह कार्रवाई बरपानी रोड पर छापेमारी के दौरान की गई.जिला खनन अधिकारी ने बताया कि उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि छिन्दा नदी से प्रतिदिन अवैध रूप से बालू का खनन किया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर शुक्रवार सुबह पुलिस बल के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान एक ट्रैक्टर बालू लेकर आता हुआ दिखाई दिया. जैसे ही अधिकारियों ने उसे रुकने का इशारा किया, चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया. खनन विभाग ने ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए सदर थाना को सौंप दिया है. जिला खनन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि ट्रैक्टर मालिक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *