सिमडेगा:बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

  Simdega: पाकर टांड़ थाना क्षेत्र के चैनटोली के पास हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. मृतक...

 

Simdega: पाकर टांड़ थाना क्षेत्र के चैनटोली के पास हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान सिकरिया टांड़ निवासी तुलसी बड़ाइक के रूप में की गई है. बताया गया कि तुलसी बड़ाइक अपनी बाइक से सिमडेगा की ओर आ रहा था.

घटना का विवरण

इसी दौरान चैनटोली के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में तुलसी बड़ाइक गंभीर रूप से घायल हो गया

इलाज के दौरान मौत

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया. लेकिन उसकी हालत काफी गंभीर थी और इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई.

ALSO READ: रांची: पार्टी के दौरान पिज्जा में नशा देकर दुष्कर्म करने मामले में युवती की सहेली ओली, दानिश और फहद गिरफ्तार

पुलिस कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया है स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *