सिमडेगा : नाबालिग को तमिलनाडु ले जाकर बेचने की साजिश नाकाम, मानव तस्कर गिरफ्तार

Simdega : जिला पुलिस ने मानव तस्करी के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद किया...

मानव तस्करी

Simdega : जिला पुलिस ने मानव तस्करी के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद किया है. मामले में उत्तर प्रदेश निवासी एक मानव तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. जबकि पीड़िता के गांव की एक किशोरी को भी निरुद्ध किया गया है, जो तस्कर की मदद कर रही थी. एसडीपीओ SDPO धर्मदेव पासवान ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कोलेबिरा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर तमिलनाडु के तिरुपुर ले जाया जा रहा है. आशंका थी कि वहां उसे बेचने की साजिश रची गई थी. सूचना मिलते ही अहातु थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को पकड़ लिया और नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया.

मानव तस्करी गिरोह का पता लगा रही पुलिस

पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी अनुज वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में यह भी सामने आया कि पीड़िता के गांव की ही एक किशोरी तस्कर का सहयोग कर रही थी. जिसे विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत निरुद्ध किया गया है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि इस मानव तस्करी गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े है तथा इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है.

 

ALSO READ : अमेरिका-ईरान हमलों के बाद होर्मुज पर बढ़ी अनिश्चितता, तेल की कीमतों में 4% की उछाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *