Newswave Desk: 16 से 21 जुलाई के बीच ट्रेन यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. उत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर पैच दोहरीकरण कार्य के चलते नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है. इसके कारण कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है, जबकि एक ट्रेन को रद्द किया गया है.
इन ट्रेनों के बदले गए रूट
14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस (21 जुलाई)
यह ट्रेन वाराणसी, बाराबंकी, अयोध्या कैंट, छपरा, रोजा और लखनऊ के बदले हुए मार्ग से चलेगी. इस दौरान सीवान, गोरखपुर, गोंडा, बस्ती, देवरिया सदर और बुढ़वल समेत कई स्टेशनों पर इसका ठहराव नहीं होगा.
15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस (19 और 20 जुलाई)
यह ट्रेन रोजा, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या कैंट, वाराणसी, छपरा और मुजफ्फरपुर के रास्ते संचालित की जाएगी. इस दौरान गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बेतिया, नरकटियागंज, सीतापुर और बापूधाम मोतिहारी समेत कई स्टेशनों पर इसका स्टॉपेज नहीं रहेगा.
यह ट्रेन रहेगी रद्द
15567/15568 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस यह ट्रेन रद्द रहेगी. बापूधाम मोतिहारी से 21 जुलाई और आनंद विहार टर्मिनस से 22 जुलाई को इसका संचालन नहीं होगा. रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि सफर से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि रूट बदलाव या ट्रेन रद्द होने की स्थिति में परेशानी से बचा जा सके.
ALSO READ: BJP युवा नेता श्रीनिवास सिंह पुलिस हिरासत में, हाईकोर्ट में फर्जी दस्तावेज पेश करने का है आरोप
