Hazaribagh: जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कटकमसांडी पेलावल ओपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 138 बोतल अवैध कफ सिरप (ओनेरेक्स) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. बरामद कफ सिरप का उपयोग नशे के रूप में किए जाने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि क्षेत्र में प्रतिबंधित और अवैध रूप से नशीली कफ सिरप की खरीद-बिक्री तथा परिवहन किया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. इस दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया. तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 138 बोतल अवैध कफ सिरप बरामद हुई.

आरोपी की पहचान की गयी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नाजिम हुसैन (40 वर्ष) के रूप में हुई है. वह कटकमसांडी पेलावल थाना क्षेत्र के खुटरा (डुकरा) गांव का निवासी है. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में कटकमसांडी पेलावल ओपी थाना में कांड संख्या 85/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपी के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की धारा 18(c)/27(b)(ii) तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(c)/22(b) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. क्षेत्र में युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है. इस कार्रवाई को पुलिस की नशा विरोधी मुहिम की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है. विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास गया. कर रही है कि अवैध कफ सिरप की खेप कहां से लाई गई थी तथा इसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.
