Click Here
Click Here
Click Here

शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, एशियाई बाजारों की तेजी और विदेशी निवेशकों की खरीद से बढ़ा उत्साह

News Desk : हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में...

News Desk : हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स करीब 200 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,418 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं एनएसई निफ्टी लगभग 70 अंक या 0.31 प्रतिशत चढ़कर 25,537 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. जीआईएफटी निफ्टी भी 25,645 के आसपास ट्रेड करता नजर आया, जिससे बाजार में सकारात्मक संकेत मिले.

Also Read : झारखंड: तीन साल में 2829 नशा माफियाओं की गिरफ्तारी, सजा सिर्फ 395 को

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

एशियाई बाजारों में उछाल, वॉल स्ट्रीट की तेजी का असर

एशियाई शेयर बाजारों में गुरुवार को अच्छी तेजी दर्ज की गई. जापान का निक्केई 225 इंडेक्स करीब 1.1 प्रतिशत उछलकर रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स में भी 1.45 प्रतिशत की बढ़त देखी गई. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.65 प्रतिशत और कोस्डैक 0.57 प्रतिशत मजबूत हुआ. ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 इंडेक्स भी करीब 0.8 प्रतिशत चढ़ा. इससे पहले अमेरिकी बाजारों में भी सकारात्मक रुख देखने को मिला था. एसएंडपी 500 में 0.81 प्रतिशत, नैस्डैक में 1.26 प्रतिशत और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.63 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जिसने वैश्विक निवेशकों का भरोसा बढ़ाया.

Also Read : खुलासा: फर्जी जॉइनिंग लेटर के जरिए तमिलनाडु भेजी जा रही लड़कियां.

विदेशी और घरेलू निवेशकों की सक्रियता से बाजार को सहारा

प्रारंभिक एक्सचेंज आंकड़ों के अनुसार, 25 फरवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में करीब 2,991.64 करोड़ रुपये की खरीदारी की. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 5,118.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजारों की सकारात्मक धारणा, रुपये की चाल, कच्चे तेल की कीमतों और अन्य कमोडिटी बाजार की स्थिति पर आगे भी निवेशकों की नजर बनी रहेगी, जिससे बाजार की दिशा तय होगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *