Click Here
Click Here
Click Here

सड़क सुरक्षा को लेकर नुक्कड़ नाटक और जागरूकता अभियान, नियम तोड़ने वालों को पहनाई गई माला

palamu: सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष...

palamu: सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान छः मुहान चौक, शाहपुर बस एवं टेम्पो स्टैंड, बैरिया चौक तथा रेडमा चौक पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया. अभियान के तहत विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व और यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया. कलाकारों ने दुर्घटनाओं के कारणों और उनसे बचाव के उपायों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया.

बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करने वालों को पहनाई गई माला

अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले और ट्रिपल राइडिंग करने वाले चालकों को फूलों की माला पहनाकर जागरूक किया गया. उन्हें संदेश दिया गया कि यदि वे अपनी सुरक्षा के प्रति लापरवाह रहेंगे तो भविष्य में उनकी तस्वीर पर माला चढ़ाने की नौबत भी आ सकती है. इस प्रतीकात्मक पहल के माध्यम से हेलमेट पहनने और सुरक्षित वाहन संचालन का महत्व समझाया गया. कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा सेल के सदस्यों एवं पुलिस पदाधिकारियों ने हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव और अन्य यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. साथ ही नियमों की अनदेखी से होने वाली दुर्घटनाओं और उनके गंभीर परिणामों से भी लोगों को अवगत कराया गया.

सड़क सुरक्षा को बताया जीवन से जुड़ा विषय

अभियान का उद्देश्य लोगों में यह भावना विकसित करना था कि सड़क सुरक्षा केवल कानूनी नियम नहीं, बल्कि स्वयं और परिवार की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है. अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन जीवन की रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है.सड़क सुरक्षा सेल के प्रबंधक विनीत कुमार ने सभी वाहन चालकों और आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है और इसे लापरवाही के कारण जोखिम में नहीं डालना चाहिए.

ALSO READ : महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर BJP कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *