Click Here
Click Here
Click Here

Fuel Price Hike पर सस्पेंस, 28 रुपये बढ़ने की खबर पर सरकार ने क्या कहा?

NEWS DESK: इन दिनों एक खबर सोशल मीडिया पर तूफान की तरह फेल रही है. इस वायरल खबर में दावा किया जा...

NEWS DESK: इन दिनों एक खबर सोशल मीडिया पर तूफान की तरह फेल रही है. इस वायरल खबर में दावा किया जा रहा है कि सरकार पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा करने पर सोच-विचार कर रही है. खबर के मुताबिक पेट्रोल-डीजल के दाम 25 से 28 रुपये प्रति लीटर तक महंगी हो सकती है. वहीं अब सरकार ने इस फेक न्यूज पर जवाब दिया है. जानकारी दें, की पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने जनता को भटकाने वाली इस खबर को लेकर कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है.

यानी सरकार ने साफ शब्दों में कहाकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह खबर भ्रामक और गलत है. केंद्र सरकार इनकी कीमतों में कोई बढ़ोतरी विचार नहीं कर रही है. पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को शरारती और गुमराह करने वाला बताया है, जिनमें चुनाव के बाद कीमतों में बढ़ोतरी की बात कही गई है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

मंत्रालय ने एक्स हैंडलपर पोस्ट कर दी जानकारी

मंत्रालय ने एक्स हैंडल के पोस्ट के अुनसार- कुछ समाचार रिपोर्टों में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी की बात कही जा रही है। इस संबंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि सरकार के विचाराधीन ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है. इस तरह की रिपोर्टें आम नागरिकों के बीच भय और घबराहट पैदा करने के उद्देश्य से फैलाई जा रही हैं, और ये दुर्भावनापूर्ण तथा भ्रामक हैं.

TWITTER LINK: https://x.com/PetroleumMin/status/2047187486598980057?s=20 

पोस्ट में आगे कहा गया है कि, असल में, भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहां बीते चार वर्षों में पेट्रोल- डीज़ल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है. भारत सरकार और तेल PSUs ने अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भारी उछाल से भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए लगातार कदम उठाए हैं. आगे बयान में कहा गया कि भारत सरकार और तेल सार्वजनिक उपक्रमों ने अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेज़ बढ़ोतरी के प्रभाव से आम नागरिकों को बचाने के लिए लगातार कदम उठाए हैं.

ALSO READ: लोकायुक्त और सूचना आयुक्त की नियुक्ति मामले में High Court में हुई सुनवाई 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *