Gumla: कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के उरु बारडीह गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक गरीब परिवार के दो बैलों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के संबंध में पीड़ित महिला किसान दुखनी देवी ने कुरुमगढ़ थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर उचित मुआवजे की गुहार लगाई है. क्षेत्र में तेज बारिश और बिजली की कड़क के साथ भारी वज्रपात हुआ. इस दौरान अलग-अलग जगहों पर चर रहे दुखनी देवी के दो बैल इसकी चपेट में आ गए. दुखनी देवी एक अत्यंत गरीब और विधवा महिला है. उनके लिए जीविकोपार्जन का मुख्य साधन खेती ही है. खेती के सीजन में दो बैलों की मौत से उनके सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है. ग्रामीणों और वार्ड सदस्यों ने भी प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए अविलंब उचित मुआवजा राशि दी जाए.
यह भी पढ़ें: रांची: बुंडू में युवक का सिर कटा शव बरामद, मामले की जांच में जुटी पुलिस



