Click Here
Click Here
Click Here

तेतुलिया लैंड स्कैम: विमल अग्रवाल से तीन दिन पूछताछ करेगी CID

रांची: बोकारो के चर्चित तेतुलिया मौजा वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री करने के आरोपी राजवीर कंस्ट्रक्शन के विमल अग्रवाल को...

रांची: बोकारो के चर्चित तेतुलिया मौजा वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री करने के आरोपी राजवीर कंस्ट्रक्शन के विमल अग्रवाल को तीन दिनों तक CID के सवालों का जवाब देना होगा. CID विमल अग्रवाल से कल यानी बुधवार से पूछताछ शुरू करेगी. मंगलवार को रांची स्थित CID की स्पेशल कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी है.

सोमवार को हुई थी गिरफ्तारी

विमल अग्रवाल को CID की टीम ने सोमवार को गिरफ्तार किया था. उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Also Read: खराब मौसम के कारण दिल्ली-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट, यात्री परेशान

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की थी अग्रिम जमानत

इससे पहले विमल अग्रवाल की अग्रिम जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी. इसके बाद से वह एसीबी के डर से फरार चल रहा था.

मामले में पहले भी हुई हैं गिरफ्तारियां

CID ने इस मामले में इजहार हुसैन, अख्तर हुसैन एवं राजवीर कंस्ट्रक्शन के निदेशक पुनीत अग्रवाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. मंगलवार को CID की ओर से अपर लोक अभियोजक खुशबुद्दीन ने इस मामले में अदालत में बहस की.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *