Palamu: नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकवेरा गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार दोपहर ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान तुकवेरा गांव निवासी 22 वर्षीय आसिफ अंसारी और 23 वर्षीय तनवीर आलम के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, दोनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी निजी कार्य से गढ़वा जा रहे थे. इसी दौरान तुकवेरा पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए.
ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही नावाबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) भेजा. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भी दोनों युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और घायलों की देखरेख कर रहे हैं.

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और घायलों की देखरेख कर रहे हैं. पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
ALSO READ : RIMS लैंड स्कैम मामलाः आरोपी की एबीपी पर अब 18 जून को सुनवाई, प्रार्थी ने मांगा समय
