Click Here
Click Here
Click Here

विधानसभा में गूंजा पलामू के 251 चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की सेवा बहाली का मुद्दा, विधायक आलोक चौरसिया ने उठाई आवाज

पलामू: डाल्टनगंज-भंडारिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक चौरसिया ने विधानसभा सत्र के दौरान पलामू जिले के 251 चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की सेवा...

पलामू: डाल्टनगंज-भंडारिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक चौरसिया ने विधानसभा सत्र के दौरान पलामू जिले के 251 चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की सेवा समाप्ति का मुद्दा सदन में उठाया. उन्होंने इस संवेदनशील विषय पर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग की. विधायक ने कहा कि विज्ञापन और निर्धारित चयन प्रक्रिया के माध्यम से नियुक्त इन कर्मचारियों ने वर्षों तक निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दी हैं. ऐसे में उनकी सेवा समाप्त करना उनके और उनके परिवारों के साथ अन्याय है.

मानवीय आधार पर बहाली की मांग
विधायक आलोक चौरसिया ने सरकार से पुरजोर मांग की कि इन सभी 251 चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को मानवीय आधार पर न्याय देते हुए पुनः उनकी सेवाओं में बहाल किया जाए. उन्होंने कहा कि इससे न केवल कर्मचारियों को न्याय मिलेगा बल्कि उनके आश्रित परिवारों को भी बड़ी राहत मिलेगी. विधायक ने सरकार से इस विषय पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया और कहा कि वे लगातार जनहित और स्थानीय समस्याओं को लेकर सदन में अपनी आवाज उठाते रहेंगे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *