Saraikela: जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना को लेकर सरायकेला जिले में जागरूकता अभियान शुरू किया गया. इस अवसर पर डीआरडीए निदेशक अजय तिर्की और अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने दो जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
सात दिनों तक चलेगा अभियान
दोनों वाहन अगले सात दिनों तक जिले के विभिन्न गांवों और पंचायतों में जाकर लोगों को जनगणना की प्रक्रिया, उसके महत्व और आवश्यक जानकारियों के बारे में जागरूक करेंगे.

एलईडी और ऑडियो के जरिए प्रचार
अभियान के दौरान एलईडी स्क्रीन, ऑडियो सिस्टम, बैनर-पोस्टर, नुक्कड़ नाटक और पर्चों के माध्यम से लोगों को जनगणना से जुड़ी जानकारी दी जाएगी.
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जनगणना के दौरान सही और पूरी जानकारी दें. जिले में मकान सूचीकरण का कार्य 1 सितंबर 2026 से शुरू होने का प्रस्ताव है.
ALSO READ: मंदिर में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे, शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
