Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

18 जून को पूरे झारखंड में चलेगा मिशन परिवार विकास जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर होंगे विशेष कार्यक्रम

Ranchi: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), झारखंड की ओर से मिशन परिवार विकास अभियान-2026 के प्रथम चरण के तहत 18 जून को राज्यभर...

Ranchi: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), झारखंड की ओर से मिशन परिवार विकास अभियान-2026 के प्रथम चरण के तहत 18 जून को राज्यभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों (एचएससी) स्तर पर परिवार नियोजन और स्वस्थ परिवार के महत्व को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. एनएचएम के अभियान निदेशक ने सभी जिलों के सिविल सर्जन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं. अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच परिवार नियोजन सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और छोटे, स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार की अवधारणा को मजबूत करना है.

यह भी पढ़ें: झारखंड प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल: राज्य सरकार ने किया 88 अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा

अभियान के तहत रैली, प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक, विशेष शिविर और जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. साथ ही, ग्राम पंचायत स्तर पर स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें जागरूकता अभियान से जोड़ा जाएगा. आशा कार्यकर्ता, सहिया, स्वयंसेवी संस्थाएं और सामुदायिक संगठन भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. लोगों तक संदेश पहुंचाने के लिए विशेष रूप से तैयार आईईसी जागरूकता रथ का उपयोग किया जाएगा. ब्रांडिंग युक्त विद्युत वाहन गांवों और कस्बों में भ्रमण कर ऑडियो संदेशों तथा प्रचार सामग्री के माध्यम से परिवार नियोजन के सुरक्षित एवं आधुनिक साधनों की जानकारी देगा. अभियान में किशोर-किशोरियों और नवविवाहित दंपत्तियों पर विशेष फोकस रहेगा. उन्हें विवाह की उचित आयु, बच्चों के जन्म के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखने तथा परिवार नियोजन के आधुनिक उपाय अपनाने के लाभों के बारे में जागरूक किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल बम अटैक के आरोपी की गिरफ्तारी होते ही बढ़ेंगी मुश्किलें, UAPA की धाराओं में केस दर्ज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *