Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: जिलेबिया घाटी के समीप भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में वाहन क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा चालक

Giridih: पीरटांड़ थाना क्षेत्र के जिलेबिया घाटी के समीप बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में चारपहिया वाहन चालक बाल-बाल बच गया. हादसा...

Jilebiya Ghati
क्षतिग्रस्त वाहन

Giridih: पीरटांड़ थाना क्षेत्र के जिलेबिया घाटी के समीप बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में चारपहिया वाहन चालक बाल-बाल बच गया. हादसा उस समय हुआ जब डुमरी की ओर से गिरिडीह जा रही एक चारपहिया गाड़ी और गिरिडीह से डुमरी की ओर आ रहा दूसरा वाहन आमने-सामने टकरा गए. टक्कर इतनी जोरदार थी, कि एक वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

आसपास मौजूद लोगों ने वाहन में फंसे चालक को बाहर निकाला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए वाहन में फंसे चालक को बाहर निकाला. राहत की बात यह रही कि हादसा काफी गंभीर होने के बावजूद चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच गया. वाहन में सवार अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आने की सूचना है.

पुलिस कर रही दुर्घटना के कारणों की जांच

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पीरटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सामान्य कराया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और सड़क पर वाहन नियंत्रण खोने को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

पहले भी हो चुकी हैं कई सड़क दुर्घटनाएं

बता दें, जिलेबिया घाटी क्षेत्र में घुमावदार सड़क और वाहनों की तेज गति के कारण पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम करने, चेतावनी संकेतक लगाने तथा वाहनों की गति पर नियंत्रण सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना से संबंधित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: पलामू: शहर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.66 लाख रुपये का नकली ‘धारा’ रिफाइंड तेल जब्त

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *