कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही पार्टी होगी मजबूत : शैलेंद्र सिंह

Chaibasa : चक्रधरपुर गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी की ओर से नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों एवं प्रखंड अध्यक्षों को सम्मानित किया गया....

Chaibasa : चक्रधरपुर गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी की ओर से नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों एवं प्रखंड अध्यक्षों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक ने की. इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया.
प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और समर्पण से ही संभव है. उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाने और5 पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.

संगठन के विस्तार में सभी की भूमिका अहम

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि संगठन के विस्तार और मजबूती में सभी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं और उनके सहयोग से ही संगठन जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकता है. उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का आग्रह किया.

ये रहे मौजूद

इस दौरान शशि सामड, जिला उपाध्यक्ष अमरेश प्रधान, रविंद्र गुप्ता, अनूप सिंह, गोरखनाथ बोदरा, लखी मुंडा, राम कृपाल प्रधान, तीरथ जामुदा एवं किशोर, प्रेम प्रधान, त्रिभुवन महतो, श्रीवंत सारंगी, रानी बंदिया, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश साहू समेत अन्य मौजूद रहे.

 

ALSO READ : झारखंड में मानसून की दस्तक: अगले 5 दिनों में पूरे राज्य को भिगोने की तैयारी, वज्रपात और आंधी का अलर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *