Click Here
Click Here
Click Here

भूटान में अंतरराष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप में दिखेगा संत मरियम विद्यालय के खिलाड़ियों का दम

Palamu : मेदिनीनगर के संत मरियम विद्यालय के चार होनहार बाल कराटेकारों का चयन भूटान में आयोजित होने वाली इंटरनेशनल कराटे चैम्पियनशिप...

Palamu : मेदिनीनगर के संत मरियम विद्यालय के चार होनहार बाल कराटेकारों का चयन भूटान में आयोजित होने वाली इंटरनेशनल कराटे चैम्पियनशिप के लिए किया गया है, चयनित खिलाड़ियों में शुभम कुमार सिंह, गौरव कुमार सिंह, शिव दयाल सिंह एवं युवराज कोरवा शामिल हैं, यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 9 एवं 10 मई 2026 को भूटान के फुंटशोलिंग स्थित स्पोर्ट्स हॉल में आयोजित होगी, प्रतियोगिता का आयोजन निन्जा स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल एवं इंटरनेशनल पुशामाकू शोतोकान कराटे-डो फेडरेशन के तत्वावधान में किया जा रहा है.

संत मरियम विद्यालय के कराटेकारों का भूटान में जलवा दिखाने का लक्ष्य

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ी 7 मई को मुख्य मार्शल-आर्ट्स प्रशिक्षक क्योशी डॉ. संतोष कुमार के नेतृत्व में भूटान के लिए रवाना हुए, वहीं टीम मैनेजर की जिम्मेदारी अनिस्टर यादव निभाएंगे, विद्यालय के चेयरमैन श्री अविनाश देव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संत मरियम विद्यालय के कराटेकार लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन कर रहे हैं, उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नई उपलब्धियां हासिल करेंगे.

Also Read : झामुमो नेता सन्नी शुक्ला के ट्वीट पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने पलामू उपायुक्त को तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने का कड़ा निर्देश दिया

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *